फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

किसानों की शिकायत पर कानूनगो को हटाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
किसानों की शिकायत पर कानूनगो को हटाया
विज्ञापन

शिकारपुर। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के बैनर तले क्षेत्र के किसान शिकारपुर तहसील परिसर में एकत्रित हुए और धरना दिया। इस दौरान वहां पहुंचे एसडीएम अरविंद कुमार सिंह और तहसीलदार नीरज कुमार द्विवेदी को किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया और एक ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद त्यागी ने कहा कि तहसील क्षेत्र के गांव अहमदबास और नारऊ में चकबंदी प्रक्रिया के तहत कानूनगो मलखान सिंह के द्वारा चक काटने को लेकर अवैध उगाही की जा रही है। एसडीएम और चकबंदी अधिकारी ने आपस में की गई वार्ता के बाद तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए कानूनगो मलखान सिंह को हटा दिया। एसडीएम ने आश्वासन दिया की गांव की अन्य समस्याओं का समाधान के लिए वह तहसीलदार के साथ गांव अहमदवास में जाकर किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका जल्द निस्तारण करेंगे। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष रोदास जिला उपाध्यक्ष भूरा शर्मा, जिला सचिव रवि सोलंकी, जिला सचिव पप्पू जादौन, संजय गोस्वामी, सोमेश शर्मा, कालीचरण शर्मा ग्राम अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, संजीत कुमार नगर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, तहसील सचिव संजय कुमार, तहसील उपाध्यक्ष शैलेंद्र उर्फ सोनू तहसील अध्यक्ष कानपुर आदि की संख्या में दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed