फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

ससुराल गए युवक का तीन दिन बाद मिला कटा हुआ सिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
ससुराल गए युवक का तीन दिन बाद मिला कटा हुआ सिर
विज्ञापन

डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव अकरवास का माजरा रल्ला निवासी युवक का सिर तीन दिन बाद उसके ससुराल के गांव बामनी के जंगल में बुधवार देर रात मिला। बताया गया कि गत रविवार को वह गांव से अपनी ससुराल क्षेत्र के गांव बामनी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया। लेकिन, वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह को अलीगढ़ जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव जादमपुर में उसका सिरविहीन शव बरामद हुआ था। जिसके बाद से पुलिस को उसके सिर की तलाश थी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अकरवास का माजरा गांव रल्ला निवासी गोपाल सिंह (32) की ससुराल क्षेत्र के गांव बामनी में है। रविवार देर रात को वह अपनी ससुराल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव बामनी गया था। घर पर उसकी पत्नी, मां व बच्चे मौजूद थे। लेकिन, ससुराल से वह वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह अलीगढ़ जनपद के गांव जादमपुर में रजवाहे के निकट एक व्यक्ति का सिरविहीन शव बरामद हुआ था। अलीगढ़ पुलिस मृतक के सिर की तलाश में जुटी हुई थी। सिर न मिल पाने के कारण उसकी शिनाख्त भी नहीं हो सकी थी। बुधवार देर रात मृतक की ससुराल बामनी के एक व्यक्ति के खेत में उसका सिर लोगों ने पड़ा हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की गोपाल सिंह के रूप में की और अतरौली पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद जांच में सामने आया कि अतरौली में मिला सिर विहीन शव मृतक गोपाल सिंह का ही था। जिसके बाद पुलिस ने मृृतक के परिजनों को जानकारी दे दी है। आशंका जताई जा रही है कि गोपाल की हत्या गांव बामनी में ही कर सिर और शव को अलग-अलग फेंका गया। जिससे कि उसकी पहचान करने में पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़े। हालांकि, बृहस्पतिवार शाम तक मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतक के परिवार में पत्नी लक्ष्मी दो पुत्र माधव, रोबिन व पुत्री विशाखा और रूबी हैं।
विज्ञापन

कोट =
मामले में अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। बामनी के जंगल में मिला सिर गोपाल सिंह का ही है। उसका सिरविहीन शव सोमवार को अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव जादमपुर के जंगल में मिला था। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed