{"_id":"628e64252e0b631cd6705fc2","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2389949125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे की जमीन को अपनी बताकर 9.8 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे की जमीन को अपनी बताकर 9.8 लाख की ठगी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। क्षेत्र के गांव महेपा जागीर में कृषि योग्य भूमि का फर्जीवाड़ा कर बैनामा कर 9.8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी से जब धनराशि वापस मांगी तो उसने जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गाजियाबाद निवासी राजीव कुमार बंसल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव महेपा जागीर निवासी दानवीर सिंह से उसने कृषि भूमि का सौदा तय किया था। दानवीर के परिवार के बुद्धपाल सिंह, यशपाल सिंह ने भी जमीन के बारे में जानकारी की गई थी। जिस पर उन्होंने उक्त भूमि को दानवीर सिंह के हिस्से में होना बताया था। 22 जून 2021 को 0.1265 हेक्टेयर जमीन का 9.80 लाख में बैनामा कराया था। जिसमें 773765 रुपए आरटीजीएस के माध्यम से, दो लाख रुपये का चेक और 6335 नकद दिए थे। जब तहसील में कृषि भूमि में अपना नाम चढ़वाने के लिए आवेदन किया तो पता चला कि दानवीर का उसमें कोई हिस्सा नहीं है और वह संपत्ति पहले ही बेची जा चुकी है। जब इस प्रकरण में आरोपी दानवीर से बात की और बैनामा निरस्त कराकर रूपये वापस करने की मांग की। रूपये नहीं लौटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी तो आरोपी ने जल्द रुपये वापस करने की बात कही। पीड़ित राजीव कुमार बंसल ने दानवीर सिंह, बुद्धपाल सिंह, यशपाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाए ीजाने और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।