{"_id":"62794fba28eb8b0612292708","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd238147734","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को रास्ते में रोककर युवक ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को रास्ते में रोककर युवक ने की छेड़छाड़
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरीयान में एक शोहदे ने युवती को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। पीड़िता का भाई मौके पर पहुंचा तो उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर दोनों भाई बहन को हत्या की धमकी दी है नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली में एक मोहल्ला निवासी पीड़ित युवती ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को अपने घर से किसी काम से बाजार जा रही थी। मोहल्ला चौधरीयान में लल्लाबाबू रोड निवासी युवक सूफियान ने उसे रोक लिया और उसका हाथ पकड़कर खींचकर चेहरे पर टॉर्च की रोशनी मारी। इसके बाद आरोपी ने उसका दुपट्टा खींचने का प्रयास किया। पीड़िता का शोर सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।