फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

शातिर ने झांसा देकर अधिवक्ता से ठगे 70 हजार रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
शातिर ने झांसा देकर अधिवक्ता से ठगे 70 हजार रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक अधिवक्ता से उसके घर का स्टील का गेट एवं अन्य सामान बनाने का झांसा देकर 70 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उससे मारपीट कर हत्या की धमकी दी। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नगर के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी अधिवक्ता सिद्धार्थ सिंह ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया कि उनके द्वारा दिसंबर 2021 को अपने घर के लिए स्टील का गेट, जीने और छत की बाउंड्री पर स्टील की रेलिंग बनवाने के लिए चांदपुर रोड स्थित माइक्रो ट्रेडर्स के अब्दुल कादिर से बातचीत की, जिसने नापतौल कर करीब दो लाख रुपये का खर्चा बताया। इस पर उनके द्वारा 70 हजार रुपये एडवांस दे दिए गए। कई माह बाद भी आरोपी द्वारा कोई काम नहीं किया गया। उनके द्वारा आरोपी की दुकान पर जाकर रुपये वापस करने के लिए कहा गया, जिस पर उसने अभद्रता करते हुए रुपये वापस करने से इंकार कर दिया। आरोपी द्वारा उन पर हमला किया गया और गाली-गलौज करते हुए हत्या कर देने की धमकी दी गई। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed