फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

लूट का विरोध करने पर की थी सेल्समैन की हत्या, तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
लूट का विरोध करने पर की थी सेल्समैन की हत्या, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर केस का एसएसपी की टीम ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर राजफाश कर दिया है। आरोपियों ने लूट का विरोध करने पर शराब सेल्समैन की हत्या की थी। तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
खुर्जा नगर क्षेत्र में केडीए कार्यालय के सामने अंग्रेजी शराब के सेल्समैन आशुतोष शर्मा निवासी मोहल्ला साठा थाना कोतवाली नगर की हत्या कर दी गई थी। हत्या सेल्समैन के द्वारा ठेका बंद करने के दौरान की गई थी। पुलिस वारदात के राजफाश के लिए लगातार लगी हुई थी। इसके लिए एसएसपी ने एसओजी में तैनात दरोगा धीरज राठी और हैड कांस्टेबल मनीष त्यागी समेत अन्य को लगाया गया था। वारदात का राजफाश करने के लिए टीम ने करीब वारदात स्थल से लेकर विभिन्न स्थानों पर लगे करीब 60 सीसीटीवी की फुटेज खंगाली थीं। साथ ही घटना स्थल से लेकर नगर के विभिन्न मुख्य चौक चौराहों और मार्ग जहां से आरोपियों के भागने की संभावना हो सकती थी ऐसे करीब दस स्थानों से करीब 1300 मोबाइल का डंप डाटा खंगाला। जिसके आधार पर पुलिस की जांच में तीन नाम प्रकाश में आए। जिनकी शिनाख्त आकाश सैनी निवासी बारहदारी मोहल्ला पंजाबियान थाना खुर्जा नगर, तालिब निवासी किरायेदार तहसीम मोहल्ला पंजाबियान थाना खुर्जा नगर और सोनू निवासी गांव नेहरूपुर थाना खुर्जा नगर के रूप में हुई। तीनों आरोपियों को एसओजी ने शुक्रवार देर रात आबदानगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वारदात से एक दिन पूर्व हुई थी रेकी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात से एक दिन पूर्व आरोपी तालिब और सोनू ने सेल्समैन की रेकी की थी। उन्हें जानकारी थी कि सेल्समैन आशुतोष रात को ठेका बंद करने के बाद कैश को एक थैले में लेकर जाता है। इसी के चलते उन्होंने लूट की योजना बनाई। 16 अप्रैल की रात करीब दस बजे जब आशुतोष ठेके के शटर का एक ताला लगा चुका था और दूसरा ताला लगा रहा था। तभी आरोपी तालिब और सोनू वहां पहुंच गए। तालिब ने तमंचा दिखाकर उसे धमकाने की कोशिश की, जबकि सोनू उससे बैग लूटने की कोशिश करने लगा। जिसका आशुतोष ने विरोध किया, वह अकेला ही उन पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा था। तभी तालिब ने मामला बिगड़ता हुआ देख उस पर फायर झोंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने मौके से उसका पर्स व अन्य सामान लूट लिया। कुछ ही दूरी पर आरोपियों का तीसरा साथी आकाश उनका बाइक पर इंतजार कर रहा था। जिसके बाद वह तीनों बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ चूंगी की तरफ होते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के 15 दिन बाद भी की थी आरोपियों ने वारदात
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गत दो मई को उन्होंने खुर्जा आबदानगर में मीट फैक्टरी मोड़ से एक साइकिल सवार व्यक्ति को गोली मारकर मोबाइल फोन लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि खुर्जा में सेल्समैन आशुतोष की हत्या लूट का विरोध करने पर हुई थी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उनसे लूट का सामान व आला कत्ल बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed