फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

शौच के लिए खेत पर गई वृद्धा को सांड ने पटका, गई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
शौच के लिए खेत पर गई वृद्धा को सांड ने पटका, गई जान
विज्ञापन

डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव खुशालाबाद में शनिवार सुबह खेत पर शौच के लिए गई महिला पर सांड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर शराबा होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने सांड को वहां से भगाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
थाना क्षेत्र के गांव खुशालाबाद निवासी चंपा देवी (78) शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे अपने घर से शौच के लिए खेत पर गई थीं। बताया गया कि वह जैसे ही खेत पर पहुंची तो वहां घूम रहे एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। साथ ही दो-तीन बार उठाकर जमीन पर पटका। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। चंपा देवी के शोर मचाने पर मौके पर अन्य ग्रामीण दौड़े। साथ ही सांड को वहां से भगाया। परिजन व ग्रामीण लहूलुहान अवस्था में चंपा देवी को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत के बाद ग्रामीणों व परिजनों ने रोष जताया। साथ ही आरोप लगाया कि खेतों में घूम रहे पशुओं के लिए बनाए गए आश्रय स्थलों में पशुओं को नहीं छोड़ा जा रहा है, जिससे फसलों को नुकसान के अलावा ये पशु अब लोगों पर भी जानलेवा हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हादसे
गत 23 अप्रैल की शाम को एक सांड औरंगाबाद थाने में घुस गया और एक उपनिरीक्षक पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। इसके अलावा गत दिनों पहासू थाना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की सांड के हमले में जान जा चुकी है। यही नहीं, सिकंदराबाद के मोहल्ला झारखंडी निवासी इरफान व उनके पुत्र सूफियान पर भी एक सांड ने हमला कर घायल कर दिया था। समाजसेवी भूप्रकाश बजाज, धर्मवीर सिंह, श्योदान सिंह ने छुट्टा गोवंशों को तत्काल आश्रय स्थल भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवारा पशुओं को गोशाला भेजने का अभियान पड़ा सुस्त
जिले में गांव से देहात तक सड़कों पर गलियों व खेतों में आवारा पशु घूमते आम देखे जा सकते हैं। फसलों को सबसे अधिक नुकसान कर रहे हैं। वहीं, शासन के निर्देश पर विभाग की ओर से 100 दिन की कार्ययोजना के तहत आवारा पशुओं को गोशाला भेजने का अभियान भी सुस्त दिखाई दे रहा है।
शासन के निर्देश पर जिले में करीब पांच साल पहले 156 निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल खोले गए। इनके संचालन के लिए अब तक करोड़ों रुपये की राशि खर्च हो चुकी है। शुरूआत में तो आवारा पशुओं खासकर गायों को ही आश्रय स्थल में भेजा गया। इस समय विभागीय आंकड़ों के अनुसार आश्रय स्थलों पर 17 हजार से अधिक गाय आदि बताए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर जिले भर में इससे कहीं अधिक आवारा पशु घूम रहे हैं। इनका आंकड़ा भी विभाग के पास नहीं है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिले से छुट्टा पशुओं को निजात दिलाने के लिए अभियान जारी है। इस अभियान के तहत जल्द ही आवारा पशुओं से निजात दिला दी जाएगी। यह अभियान शासन के निर्देश पर चल रहा है और इसके लिए बनाई गई टीम समय-समय पर पशुओं को पकड़कर गोशाला पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed