{"_id":"6259a1ca6af65552db5b40b5","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd236944926","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को शरण देने वाले पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को शरण देने वाले पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में गत वर्ष हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपी को उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने किराए के मकान में छिपा रखा था। पुलिस टीम के दबिश देने पर दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।
कोतवाली देहात के एसएसआई चंदगीराम ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया है कि 13 अप्रैल को उन्हें सूचना मिली कि दुष्कर्म के आरोपी अवधेश निवासी गांव औलीना थाना औरंगाबाद को गांव के ही एक व्यक्ति हरिओम सिंह ने गांव ख्वाजपुर मीरपुर में अपने किराए के मकान में शरण दे रखी है। इस वक्त दोनों आरोपी हरिओम और अवधेश किराए के मकान में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गांव ख्वाजपुर मीरपुर में दबिश दी तो पुलिस टीम को देखकर दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस टीम ने मौके से कुछ सामान भी बरामद किया है। जांचकर्ता उपनिरीक्षक की तहरीर पर नगर पुलिस ने आरोपी हरिओम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।