{"_id":"6259a1249e0a1d0994744048","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd236944752","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के लिए गए एसडीओ व जेई पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के लिए गए एसडीओ व जेई पर हमला
विज्ञापन
चेकिंग के लिए गए एसडीओ व जेई पर हमला
जहांगीराबाद। विद्युत चोरी पकड़ने के लिए चेकिंग करने गई टीम पर पथराव का मामला सामने आया है। विद्युत विभाग की ओर से आरोपियों पर सरकारी कार्य मे बाधा डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विद्युत विभाग की टीम उपखंड अधिकारी आदेश वशिष्ठ व अवर अभियंता जतन कुमार के नेतृत्व में गत 13 अप्रैल की शाम को नगर के मोहल्ला लोधान की पेच कॉलोनी में चेकिंग अभियान चलाने पहुंची थी। विद्युत विभाग की टीम का आरोप है कि चेकिंग अभियान के दौरान रामपाल पुत्र वेदराम के मीटर में विद्युत चोरी पकड़ी गई थी। जिसकी वीडियो बनाने के लिए विद्युत विभाग की टीम जैसे ही पड़ोसी की छत पर गई तभी रामपाल की पत्नी ने घर की अन्य महिलाओं के साथ विद्युत टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव होने पर विद्युत टीम मौके से भाग निकली। चेकिंग करने गई टीम ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में चेकिंग अभियान आगे चलाया जा सका। विद्युत विभाग की ओर से कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। अधिशासी अभियंता अशर्फीलाल ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार विद्युत चोरी रोकने के लिए टीम चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक परिवार की महिलाओं द्वारा टीम पर पथराव किया गया था। पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दे दी गई है।