{"_id":"62570b78f2dca54ddd498652","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2368495106","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट दिलाने का झांसा देकर हड़पे 40 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट दिलाने का झांसा देकर हड़पे 40 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लॉट दिलाने का झांसा देकर हड़पे 40 लाख रुपये
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधानगर निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख पिता-पुत्र ने प्लॉट बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 40 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने प्लॉट का बैनामा भी नहीं किया। पीड़ित के रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। नगर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ककोड़ के गांव धनौरा निवासी पीड़ित जितेंद्र सिंह ने बीते दिनों न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिसमें उसने बताया था कि दूसरे पक्ष के अरनिया के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित कुमार उर्फ गौरव और उसके पिता पूर्व प्रमुख सतपाल सिंह निवासी राधानगर ने गंगानगर स्थित एक प्लॉट बेचने के लिए 80 लाख रुपये में पीड़ित के साथ सौदा तय किया। पीड़ित ने दो परिचितों के सामने 5 लाख रुपये नगद दे दिए। 11 फरवरी 2019 को आरोपियों के खाते में 7 लाख रुपये ट्रांसफर किए। सितंबर 2020 में 15 लाख रुपये नगद और दिसंबर 2020 में 13 लाख रुपये नगद दिए। इस तरह आरोपियों को कुल 40 लाख रुपये दे दिए गए। इस दौरान आरोपियों ने जल्द ही बैनामा कराने का आश्वासन दिया। आरोप है कि समय बीतने के बावजूद आरोपियों ने उसकी न तो रकम वापस की और न ही बैनामा कराया। इसके बाद पीड़ित द्वारा लगातार आरोपियों से अपनी धनराशि वापस मांगी जा रही है, लेकिन आरोपी उसे धमका रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने बीते दिनों रुपये मांगने पर उसके साथ मारपीट की और भविष्य में हत्या की धमकी भी दी। पीड़ित ने थाना पुलिस को भी शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर पूर्व में भी धोखाधड़ी व मारपीट के आरोप लगते रहे हैं। वहीं, अब न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।