{"_id":"622cd6fa29b96e37d23724b7","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd235313898","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराया ट्रैक्टर, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराया ट्रैक्टर, किसान की मौत
विज्ञापन
पेड़ से टकराया ट्रैक्टर, किसान की मौत
नरौरा। रामघाट के गांव नौजलपुर के निकट अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक किसान राम निवास की मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
रामनिवास खेतीबाड़ी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार शाम को वह ट्रैक्टर लेकर खेत पर गए थे। जहां से देर रात काम समाप्त कर वह वापस ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में राम निवास गंभीर रुप से घायल हो गए। गंभीर हालत में ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है।
छत से गिरे दो वर्षीय मासूम की मौत
नरौरा। रामघाट के गांव नगला गर्वी में शुक्रवार देर रात छत से गिरे दो वर्षीय बच्चे की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। जरगवां के नगला गर्वी निवासी सत्य प्रकाश का दो वर्षीय पुत्र तेजवीर शुक्रवार शाम छत पर खेलते समय अचानक घर के आंगन में गिर गया था। जिसे परिजन गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद