फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

लूट के बाद गुड़ व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
स्याना में बुगरासी चौराहे पर मृतक प्रदीप सिंघल के शव को एंबुलेंस में रखकर जाम लगाते व्यापारी। - फोटो : BULANDSHAHR
लूट के बाद गुड़ व्यापारी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

स्याना। नगर के जवाहर गंज निवासी गुड़ व्यापारी प्रदीप सिंघल की बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार की सुबह दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश व्यापारी से पांच लाख रुपये की नकदी का भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना से गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर बुगरासी-स्याना चौराहे पर जाम लगा दिया। दिनदहाड़े हुई वारदात से नाराज व्यापारियों ने पुलिस की नाकामी को लेकर नारेबाजी की। बाद में डीएम-एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व व्यापारियों को समझाया, हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। मृतक के भाई ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के जवाहरगंज निवासी प्रदीप सिंघल (62) गुड़ के आढ़ती थे। उनकी नई मंडी स्याना में दुकान है। बताया गया कि प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह प्रदीप घर से नई मंडी अपनी दुकान पर जाने के लिए सुबह करीब साढ़े नौ बजे निकले थे। वह रजवाहे वाले मार्ग से नई मंडी के लिए अपनी बाइक से जा रहे थे। उनके पास एक थैले में करीब चार से पांच लाख रुपये की नकदी व अन्य सामान भी था। उसी दौरान रास्ते में एक कारखाने के सामने हथियारबंद बदमाशों ने प्रदीप सिंघल को रोक लिया। साथ ही उनसे रुपयों से भरा थैला हथियारों के बल पर लूट लिया। बताया जा रहा है कि जब प्रदीप ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रदीप लहूलुहान होकर वहीं सड़क पर अचेत होकर गिर गए। इसके बाद बदमाश उनका थैला लूटकर भाग निकले। व्यापारी को लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में प्रदीप को हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के विरोध में व्यापारियों ने बंद किया बाजार
वारदात के बाद व्यापारियों में रोष पनप गया। दिनदहाड़े हुई घटना से गुस्साए व्यापारियों ने तत्काल बाजार बंद कर दिया और बुगरासी चौराहे पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। साथ ही शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को भी चौराहे पर ही खड़ा कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, पूर्व में हुई वारदातों का भी खुलासा नहीं होने के कारण व्यापारियों को गुस्सा शांत नहीं हुआ। मौके पर पहुंचे डीएम सीपी सिंह और एसएसपी संतोष कुमार सिंह के समझाने पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के बयान पर भड़के व्यापारी
हत्या के बाद व्यापारी बुगरासी चौराहे पर प्रदर्शन कर हत्यारों को पकड़ने की मांग कर रहे थे। उसी दौरान एसएसपी संतोष कुमार सिंह का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें एसएसपी ने कहा है कि व्यापारी से लूट के दौरान हत्या का मामला सामने आया है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि व्यापारी पर करीब पचास लाख रुपये का कर्जा भी था। हो सकता है उसी रंजिश के चलते उनकी हत्या की गई हो। विभिन्न पहलुओं पर इसकी जांच की जा रही है। एसएसपी के इस बयान को लेकर परिजन व व्यापारियों को गुस्सा भड़क गया। परिजनों का कहना था कि पुलिस उच्चाधिकारी ने व्यापारी को बदनाम किया है। किसी का कर्जा नहीं होने के बाद भी इस तरह की अशोभनीय बात करके व्यापारी को बदनाम किया गया है। बाद में मौके पर पहुंच एसएसपी संतोष कुमार ने कर्ज के बयान पर खेद व्यक्त किया। इसके बाद परिजन व व्यापारी शांत हुए।

कोट =
हर पहलू पर की जा रही जांच
प्रथम दृष्टया मामला लूट व हत्या का है। व्यापारी से किसी की भी रंजिश सामने नहीं आई है। प्रत्येक पहलू पर बारीकी से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही बदमाशों की शिनाख्त व गिरफ्तारी कर राजफाश कर दिया जाएगा।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed