फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

सियासी दंगल में 32 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मिले वोट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
सियासी दंगल में 32 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मिले वोट
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव के दंगल में 32 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। नोटा का बटन उस स्थिति में दबाते हैं जब किसी भी दल का प्रत्याशी पसंद न हो। जिले की सातों विधानसभा सीट पर 8472 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। इन वोटों का ग्राफ 3.58 फीसदी रहा।

जनपद की विधानसभा सीट सिकंदराबाद, बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर और खुर्जा में 8472 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबा 65 प्रत्याशियों को पूरी तरह नकार दिया। सबसे अधिक शिकारपुर में नोटा बटन दबाया गया। सबसे कम खुर्जा में नोटा का इस्तेमाल हुआ। खुर्जा में 1028 और शिकारपुर में 1452 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर 32 प्रत्याशी ऐसे थे जिनको नोटा से कम वोट मिले। नोटा से जिन प्रत्याशियों को शिकस्त हाथ लगी वह छोटे दल या निर्दल हैं।
विज्ञापन

-
नोटा से विधानसभा वार मिले मत और उनका प्रतिशत
विधानसभा का नाम- नोटा से मिले मत- कुल प्रतिशत
बुलंदशहर- 1065- 0.41 फीसदी
अनूपशहर- 1142-0.55 फीसदी
खुर्जा-1028-0.40 फीसदी
डिबाई-1218-0.55 फीसदी
सिकंदराबाद-1165-0.44 फीसदी
शिकारपुर-1452-0.68 फीसदी
स्याना-1402-0.55 फीसदी
-------------------------------
कुल विधानसभा सात - नोटा से मिले वोट 8472 - कुल प्रतिशत 3.58 फीसदी
--------------------------------------
विधानसभा वार नोटा से कम मिलने वाले प्रत्याशियों की संख्या
विधानसभा - कुल प्रत्याशी
बुलंदशहर- 6
अनूपशहर- 5
खुर्जा- 4
डिबाई- 3
सिकंदराबाद - 5
शिकारपुर - 5
स्याना- 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed