फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख रुपये हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक के परिजनों से शातिरों ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर करीब चार लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित पक्ष के रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और भविष्य में शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला देवीपुरा निवासी गजेंद्र सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका 22 वर्षीय पुत्र अंकुर बेरोजगार है और काम की तलाश में है। पीड़ित ने बताया कि उनकी मेरठ के शास्त्री नगर में एक रिश्तेदारी है। जिनका उनके घर पर भी आना जाना था। करीब एक वर्ष पूर्व आरोपियों ने उनके पुत्री की सरकारी नौकरी लगवाने का झंासा दिया था और इसके एवज में 10 लाख रुपये की मांग की थी। पीड़ित पक्ष ने उस दौरान उन्हे चार लाख रुपये दे दिए थे। जबकि, बाकी की रकम नौकरी लगने के बाद देना तय हुआ था। आरोप है कि समय बीतने के बावजूद न तो नौकरी लगी और न ही आरोपियों ने उनसे कोई बातचीत की है। जिसके बाद पीड़ितों को अपने ठगे जाने का एहसास हुआ तो उन्होंने आरोपी पक्ष से अपने रुपये वापस मांगे। जिस पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही रुपये देने से इंकार कर दिया। शिकायत करने पर आरोपियों ने हत्या की धमकी दी है। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed