{"_id":"6217c3535d4c9e54115c75c9","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd234551526","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन में फंसे बुलंदशहर के 12 छात्र, दो वापस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन में फंसे बुलंदशहर के 12 छात्र, दो वापस आए
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूक्रेन में फंसे सिकंदराबाद के अनुराग सैनी की सकुशल घर वापसी के लिए भगवान से प्रार्थन?
- फोटो : BULANDSHAHR
यूक्रेन में फंसे बुलंदशहर के 12 छात्र, दो वापस आए
बुलंदशहर। जिले के 12 से अधिक छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। सलामती के लिए वह प्रार्थना कर रहे हैं। छात्र शहर के कई मोहल्लों के अलावा गुलावठी, अहार, खुर्जा और सिकंदराबाद आदि स्थानों के रहने वाले हैं। यह सभी वहां से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों के परिजन लगातार टीवी पर भी नजर गड़ाए हुए हैं।
मां बार-बार कर रही बेटे को फोन
बुलंदशहर के अनूपशहर अड्डा क्षेत्र निवासी शान अली यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहा है। शान के पिता हाजी शकील ने बताया कि बेटे से लगातार संपर्क जारी है। उसने एक वीडियो भी बनाकर भेजा है। जिसमें वह ठीक दिख रहा है, लेकिन पल-पल बदल रहे हालात के बीच परिवार की चिंता बढ़ी हुई है। वह सकुशल वापसी की दुआ मांग रहे हैं। मां जौहरा बार-बार फोन पर संपर्क बेटे का हालचाल जानने का प्रयास कर रही है।
सात फरवरी को ही गई थी इंस्पेक्टर की बेटी
जिला पंचायत कार्यालय में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात राजकुमार की बेटी इशिका कठेरिया यूक्रेन के खारकीव मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की छात्रा है। राजकुमार ने बताया कि बेटी सात फरवरी को ही यूक्रेन गई थी। अचानक हवाई सेवाएं बंद हो जाने के कारण वह वह यूक्रेन में ही फंसी है। लगातार बेटी से फोन कर हालत की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डॉक्टर का बेटा भी फंसा
जिला अस्पताल में तैनात डॉ. पवन चौधरी का बेटा आयुष भी यूक्रेन के खारकीव मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रहा है। डॉ. पवन ने बताया कि देश लौटने के लिए हालात ठीक नहीं है। भारत सरकार की व्यवस्था पर ही देश लौटने की आस जगी है। फोन से लगातार बेटे के संपर्क में हैं।
फोन से संपर्क में हैं परिजन
नगर के हरि इन्कलेव निवासी प्रदीप शर्मा की पुत्री प्रियंजना शर्मा यूक्रेन के विनित्सिया में एमबीबीएस कर रही है। वह फाइनल ईयर की छात्रा है। अभी वह यूक्रेन में ही फंसी हुई है। हालांकि परिजनों से लगातार फोन पर संपर्क हो रहा है। परिजनों को अपनी बेटी की चिंता भी सता रही है। साथ ही प्रियंजना को देश वापस लाने में जुटे हुए हैं।
वापसी की कोशिश में जुटे आतिफ के परिजन
अहार के मोहल्ला पत्थरों वाली मस्जिद निवासी आतिफ अहमद भी यूक्रेन में पढ़ाई कर रहा है। उसका परिवार अनूपशहर में रहता है। चचेरे भाई नाजिम खान ने बताया कि मेरे चाचा महफूज चौधरी का बेटा आतिफ यूक्रेन में फंस चुका है। उससे लगातार संपर्क में हैं। उसे वापस बुलाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
सुरक्षित है खुर्जा का मधुर
खुर्जा के न्यू शिवपुरी निवासी मधुर पुत्र यशपाल सिंह यूक्रेन में कीव मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। उनके भाई देवदत्त ने बताया कि मुधर से लगातार बात हो रही है। पूरी तरह सुरक्षित है और किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। छह मार्च को वापसी की फ्लाइट है। मामला शांत होने के बाद वह वापस आ जाएंगे।
गुलावठी के दो चचेरे भाइयों के परिजन मांग रहे दुआ
गुलावठी के मोहल्ला बुद्धे खां निवासी छात्र मोहम्मद जैद पुत्र सईद 13 दिसंबर को यूक्रेन गया था। जैद यूक्रेन के विनित्सिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा है। जैद के पिता मोहम्मद सईद ने बताया कि जैद हॉस्टल में अपने साथियों के साथ है। हॉस्टल में करीब 2500 छात्र हैं। बृहस्पतिवार को व्हाट्सअप कॉल पर जैद से बात हुई। जैद हॉस्टल में सुरक्षित है। जैद के पिता लकड़ी आढ़ती हैं। जैद का चचेरा भाई मोहम्मद फरहान पुत्र इरफान भी वहीं पर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। दोनों साथ-साथ हैं। फरहान चार महीने पहले ही गुलावठी से यूक्रेन गया था। फरहान के पिता इरफान आम उत्पादक हैं। जैद और फरहान के परिजन उनकी सलामती के लिए दुआ मांग रहे हैं।
-
सुरक्षित है ओसामा, दादी और मां परेशान
गुलावठी के मोहल्ला पीरखां के छात्र ओसामा भी विनित्सिया में फंसा हुआ है। ओसामा 8 दिसंबर को यूक्रेन गया था। वह विनित्सिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के प्रथम सेमेस्टर का छात्र है। 14 मार्च को उसकी वापसी का टिकट है। हालात बिगड़ने के बाद हवाई सेवाएं बाधित होने पर परिजन परेशान हैं। ओसामा के पिता हाजी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि बेटे से तीन बजे व्हाटसअप कॉल पर बात हुई। वह सुरक्षित है। ओसामा की दादी व मां काफी चिंतित हैं।
हंजला की 26 फरवरी की थी वापसी
गुलावठी के मोहल्ला पीरखां निवासी छात्र मो. हंजला पुत्र मोहम्मद वरीस कुरैशी खारकीव शहर में फंसा हुआ हैं। खारकीव मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस फाइनल सेमेस्टर का छात्र है। करीब डेढ़ साल पहले यूक्रेन गया था। उसे दो महीने बाद एमबीबीएस की डिग्री मिलने वाली थी। हंजला के चाचा मोहम्मद रहीस ने बताया कि 26 फरवरी को भारत वापस आने वाला था। हमले के कारण फंस गया है।
रसद जमा करने में जुटे लोग
सिकंदराबाद के मोहल्ला भाटियावाड़ा निवासी छात्र अनुराग सैनी पुत्र संदीप सैनी की शुक्रवार को घर वापसी के लिए फ्लाइट थी। परिवार के लोग चिंतित हैं। अनुराग के चाचा धनेश्वर सिंह ने बताया कि युद्ध छिड़ने के कारण फ्लाइट कैंसिल हो गई। फोन पर छात्र ने सुबह धमाकों की आवाज के बारे में बताया तो चिंता बढ़ गई है। हमला होने की सूरत में बंकर में शरण लेने की सलाह दी गई है। हमले के बाद से अफरातफरी का माहौल है। लोग खाने पीने की वस्तु का स्टॉक जमा करने में जुटे हुए हैं।
फोन पर प्रतीक के संपर्क में हैं परिजन
नगर के डीएम रोड स्थित महालक्ष्मी कालोनी निवासी हरिभूषण शर्मा का बेटा प्रतीक चंद मुद्गल भी यूक्रेन में पढ़ाई कर रहा है। परिजनों ने बताया कि वह एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र है। अपने सहयोगियों के संग यूक्रेन में है। लगातार फोन से संपर्क बना हुआ है और उसकी चिंता भी सता रही है।
वापस आया है डॉ. शमीम का बेटा
बीसा कालोनी निवासी डॉ. शमीम का पुत्र शाहनवाज यूक्रेन के विनित्सिया में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वह 16 फरवरी को वापस लौट आया था। डॉ. शमीम ने बताया कि शाहनवाज के संग जिले के छह से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। दूसरी ओर नगर के लल्ला बाबू चौराहा स्थित कुलदीप शर्मा का बेटा उमंग शर्मा भी यूक्रेन से 22 फरवरी की रात को वापस लौट आया है।
छात्रों की कुशलता को लेकर की प्रार्थना
नगर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में यूक्रेन में फंसे छात्रों की कुशलता और वापसी के लिए प्रार्थना की गई। उनकी वापसी के लिए भारत सरकार से कदम उठाने की मांग की गई। इसी तरह अन्य स्थानों पर भी प्रार्थना सभाओं का दौर जारी रहा। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।