फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

कैंटीन का ठेका दिलाने के नाम पर 3.5 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
कैंटीन का ठेका दिलाने के नाम पर 3.5 लाख की ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर निवासी एक युवक से सरकारी कैंटीन दिलाने का झांसा देकर 3.5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दी गई धनराशि वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मोहल्ला पटेल नगर निवासी रजत गोयल ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि गांव रमपुरा निवासी सुमित का घर पर आना जाना है। अप्रैल 2018 में सुमित कुमार ने उसे राजस्थान के भरतपुर में सरकारी कैंटीन का ठेका दिलाने की बात कही। इसके लिए आरोपी ने 3.5 लाख रुपये रॉयल्टी मांगी। इसके बाद आरोपी को तीन लाख रुपये लोन लेकर और 50 हजार रुपये अपने पास से दिए। रुपये देने के बाद कई माह तक आरोपी से बात नहीं हुई। इसके बाद आरोपी से बात करते हुए ठेके के बारे में जानकारी तो उसने ठेका न मिलने की बात कहते हुए दो लाख रुपये का चेक दे दिया। इसके बाद शेष रकम को जल्द वापस करने की बात कही। जब आरोपी द्वारा दिया गया चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपी से इसको लेकर बात की तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed