फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बिजली निगम के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बिजली निगम के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिजली निगम के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने बृहस्पतिवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ऑपरेटर चीफ इंजीनियर कार्यालय पर एकत्रित हुए और ठेकेदार पर समय से वेतन न देने, पीएफ व ईएसआई के दस्तावेज न देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

बृहस्पतिवार को बिजली निगम के ऑपरेटर चीफ इंजीनियर कार्यालय पर एकत्रित हुए और मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर परेश ने बताया कि लंबे समय से ऑपरेटरों को तय समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ता है। कई बार अधिकारियों से इसको लेकर शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा ठेकेदार से कई बार मांग की गई है कि समय पर पीएफ व ईएसआइ के दस्तावेज दिए जाएं, लेकिन इसको लेकर भी ठेकेदार ने सुनवाई नहीं की। निर्धारित से कम वेतन देने के खिलाफ कई बार आवाज उठाई थी, लेकिन हर बार समस्या को अनसुना कर दिया। कंप्यूटर ऑपरेटरों ने प्रदर्शन करते हुए ठेकेदारों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सभी ऑपरेटर कार्य बंद करते हुए प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। मौके पर अमित, मनोज, ललित, दीपक, रवि, जितेंद्र, उमेश, हरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed