{"_id":"61ec40984f42f35179358e93","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd233077687","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप
नरौरा। नगर के मोहल्ला उमेशपुरी में शनिवार सुबह महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। मामले में मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी होगी।
अलीगढ़ जनपद के थाना इगलास के गांव पढील निवासी विष्णु ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन रचना की शादी सात वर्ष पूर्व नरौरा के मोहल्ला उमेशपुरी निवासी जसवंत के साथ हुई थी। शुक्रवार को उनकी बहन रचना अपने बहनोई के घर आयोजित एक कार्यक्रम में गांव रतनपुर गई थी। जहां रात को रतनपुर में रचना के पति जसवंत उससे झगड़ा कर उसे अपने साथ वापस गांव ले आया था। विष्णु का आरोप है कि शनिवार को मेरी बहन रचना के साथ जसवंत व परिवारीजनों ने मारपीट की और जहरीला पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या कर दी।
तहरीर में मृतका के पति जसवंत, सास, ससुर व ननद को भी नामजद किया है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।