फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

युवती को मारी गोली फिर खुद का गला रेता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
युवती को मारी गोली फिर खुद का गला रेता
विज्ञापन

बुलंदशहर/छतारी। थाना क्षेत्र के गांव धौरऊ में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथ ही आरोपी युवक ने खुद का भी गला रेतकर और हाथ की नस काट कर आत्महत्या की कोशिश की। युवती की मौत मौके पर ही हो गई है, जबकि युवक को गंभीर हालत में सीएचसी से हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ रेफर किया गया है, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि युवती अपने ननिहाल में युवक से मिलने गई थी, उस दौरान ही यह वारदात हुई।
थाना डिबाई के गांव गालिबपुर निवासी 22 वर्षीय युवती पिंकी की ननिहाल छतारी थाना क्षेत्र के गांव धौरऊ में है। बताया गया कि शुक्रवार को वह अपने ननिहाल आई हुई थी। ननिहाल के गांव निवासी एक युवक के साथ उसकी बातचीत हो रही थीं। जिसके बाद शुक्रवार को वह युवक से मुलाकात करने के लिए ननिहाल पहुंची और युवक के कहने पर गांव स्थित बाग में पहुंची। जहां आरोपी युवक ने उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद की गर्दन और हाथों की नसों पर धारदार हथियार से प्रहार कर आत्महत्या की कोशिश की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने अपने परिजनों को फोन पर सूचित किया। परिजनों ने पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल आरोपी को अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। अभी तक आरोपी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मृतक युवती के शव को जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

काफी समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग
बताया जा रहा है कि युवती का अपने ननिहाल निवासी आरोपी युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन, दोनों के परिजन इस रिश्ते को अपनी अनुमति नहीं दे रहे थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि शुक्रवार को जब युवती अपने ननिहाल पहुंची तो आरोपी युवक से मिलने के लिए गई थी, जहां यह वारदात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट =
प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है, आरोपी युवक ने युवती को मिलने के लिए गांव में बुलाया था। दोनों के बीच काफी समय से बात हो रही थी। आरोपी युवक सौरभ ने उसकी गोली मारकर हत्या कर, खुद भी आत्महत्या की कोशिश की है। हालांकि मामले में भी कोई तहरीर नहीं मिली है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- संतोष कुमार सिंह एसएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed