{"_id":"61eaf59c4d9abb6d53463eec","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd233027996","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों में तमंचा लेकर सोशल मीडिया पर फोटो डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों में तमंचा लेकर सोशल मीडिया पर फोटो डाला
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के तीन युवकों को तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करना भारी पड़ गया। देहात पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ एक फोटो हुआ। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वायरल फोटो में युवक की शिनाख्त की गई। युवक की पहचान अकबरपुर निवासी नूर हसन के रूप में हुई। बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात गंगेरुआ स्थित चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई पड़े। उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह खुर्जा रोड की ओर फरार होने लगे।
घेराबंदी कर बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर तीनों युवकों के पास एक तमंचा और दो चाकू बरामद हुए। आरोपियों की शिनाख्त नूर हसन, जीशान और रिहान निवासीगण अकबरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया है।