फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

कांग्रेस की सूची जारी होते ही बगावत, जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
कांग्रेस की सूची जारी होते ही बगावत, जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान की ओर से बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही नेताओं ने बगावत कर दी। आरोप है कि एक दिन पहले पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को टिकट दे दिया, जबकि 15 वर्षों से पार्टी और जनता की सेवा करने वालों को किनारे कर दिया। फिलहाल जिलाध्यक्ष श्यौपाल सिंह और जिला महामंत्री राहुल बाल्मीकि ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विधानसभा चुनावों के लिए सभी दलों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए थे, लेकिन कांग्रेस की ओर से सूची जारी नहीं की गई थी, जिसके चलते तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। हालांकि बृहस्पतिवार को कांग्रेस हाईकमान की ओर से विधानसभा चुनावों को लेकर प्रत्याशियों की सूची जारी की गई तो पार्टी के नेताओं ने ही बगावत शुरू कर दी। बगावत की शुरुआत जिलाध्यक्ष श्यौपाल सिंह ने की। उन्होंने जिलाध्यक्ष और एआईसीसी के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। साथ ही आरोप लगाया कि अब से पहले कांग्रेस पार्टी में ऐसा माहौल नहीं देखा। टिकट वितरण के दौरान भी जिलाध्यक्ष से कोई सलाह मशवरा नहीं किया गया और बाहर से आए नेताओं को भी बिना पार्टी पदाधिकारियों की मर्जी के पार्टी ज्वाइन करा दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हाईकमान के इस व्यवहार से कार्यकर्ता बुरी तरह से आहत हुआ है। अनूपशहर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए चौधरी गजेंद्र सिंह के खिलाफ भी चुनाव लड़ने का एलान किया। साथ ही कहा कि अगले सप्ताह में शुभचिंतकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed