फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

मालगाड़ी से कटकर महिला की मौत, बच्चे की हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
मालगाड़ी से कटकर महिला की मौत, बच्चे की हालत गंभीर
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र में जीआरपी थाने के समीप मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से कटकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका 6 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। महिला ने खुदकुशी की या हादसे में उसकी मौत हुई है, इसका पता नहीं चल सका है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात को जीआरपी टीम को सूचना मिली कि थाने से खुर्जा की तरफ जाने वाले रेलवे ट्रैक पर किसी महिला की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई है, जबकि उसका बच्चा गंभीर हालत में ट्रैक पर पड़ा हुआ है। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका की उम्र करीब 26 वर्ष थी, जिसने पीले रंग का सलवार-सूट पहना था। उसके समीप ही 6 वर्षीय बच्चा लहूलुहान हालत में पड़ा था, जिसका एक हाथ कटकर अलग हो गया था। घायल बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसको प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। जीआरपी थाने में तैनात उपनिरीक्षक अनीस अहमद ने बताया कि मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना कैसे हुई, महिला ने खुदकुशी की अथवा यह घटना एक हादसा है, इसके बारे में जांच की जा रही है। बताया कि अस्पताल में कुछ देर के लिए होश में आने पर बालक सिर्फ अपना नाम जिशान और महिला को अपनी मां बताया। बच्चे को सरकारी अस्पताल से मेरठ और फिर मेरठ मेडिकल से दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed