{"_id":"61e6f4f3091c9b7f3c2f92b1","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd232880955","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का जंगल में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का जंगल में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता युवक का जंगल में फंदे से लटका मिला शव
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र निवासी एक युवक करीब सात दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी भी थाने पर परिजनों ने दर्ज कराई। वहीं, सोमवार रात को उसका शव जंगल में फंदे से लटका हुआ मिला है।
रामघाट निवासी शिवा गिरि (20) दस जनवरी को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद युवक के पिता राधा गिरि ने 13 जनवरी को शिवा गिरि की गुमशुदगी थाना रामघाट में दर्ज कराई थी। सोमवार की देर रात परिजनों को सूचना मिली कि रामघाट व गांव गोकुलपुर खादर के बीच जंगल में पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ है। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो वह शव शिवा का ही था। परिजनों की सूचना पर पहुंची थाना रामघाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक युवक की शादी एक साल पहले ही हुई थी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की जेब से पैसों के साथ-साथ मोबाइल, आधार कार्ड आदि समान भी बरामद किया गया है। सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।