{"_id":"61e6f00939f7001d6f791051","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd232878020","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने सदर सीट से कल्लू कुरैशी को बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने सदर सीट से कल्लू कुरैशी को बनाया प्रत्याशी
विज्ञापन

बुलंदशहर। बसपा ने अपनी सदर सीट पर प्रत्याशी घोषित करते हुए मोबिन कल्लू कुरैशी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस की ओर से अभी तक किसी भी सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कई दलों के नेता टिकट की आस में कांग्रेस के हाईकमान से संपर्क साध रहे हैं।
भाजपा और सपा-रालोद के गठबंधन ने सातों सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। जबकि बसपा की ओर से सदर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई थी। बसपा जिलाध्यक्ष कमल राजन ने बताया कि कयासों पर विराम लगाते हुए सदर सीट से बसपा ने मोबिन कल्लू कुरैशी को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब यहां दो मुस्लिम प्रत्याशी होने से मतदाताओं के बंटने की स्थिति बन गई है। हालांकि मतदान के दौरान मतदाता किस ओर अपना रुझान दिखाएंगे, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।