{"_id":"61e1b6113b8dc251f05778b7","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2326995119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में एडीजे समेत 265 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में एडीजे समेत 265 मिले संक्रमित
विज्ञापन
खुर्जा के महिला राजकीय अस्पताल में एंटीजन जांच करते स्वास्थय कर्मी।
- फोटो : KHURJA
बुलंदशहर में एडीजे समेत 265 मिले संक्रमित
बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आम लोगों के साथ अधिकारी और कर्मचारी भी पॉजिटिव हो रहे है। शुक्रवार को एडीजे सिविल जज समेत 265 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 15 मरीजों को स्वस्थ हुए। जिसके चलते अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1528 हो गई है। इसमें जज कम्पाउंड के सात कर्मचारी समेत कई अन्य विभागों के कर्मचारी और एक मीडिया कर्मी भी शामिल है।
कोरोना संक्रमण की चपेट में चिकित्सक, पुलिस विभाग, जिला कारागार समेत कई अन्य विभागों के कर्मी और अधिकारी पॉजिटिव आ चुके हैं। परिणाम स्वरूप संक्रमितों का दायरा और तेजी से बढ़ने लगा है। प्रतिदिन अधिकारी और कर्मचारियों समेत बड़ी संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार जज कंपाउंड निवासी एडीजे सिविल जज और कंपाउंड के सात कर्मी समेत 265 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डा. रोहताश यादव ने बताया कि बुलंदशहर नगर में जज कंपाउंड निवासी सिविल जज और टीचर्स कॉलोनी निवासी मीडिया कर्मी समेत 117, खुर्जा में 25, बीबीनगर में 22, अनूपशहर में 21, अरनिया में 17, सिकंदराबाद में 13, जहांगीराबाद में 11, स्याना में नौ, लखावटी में आठ, शिकारपुर में सात, ऊंचागांव में चार, डिबाई व पहासू में तीन-तीन, अगौता व गुलावठी में दो-दो और दानपुर निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 21,807 हो गई है। इसमें 20,033 लोग स्वस्थ और 246 लोगों की मौत हो चुकी हैं। एक्टिव केस में बिना लक्षण वाले मरीजों को कोरोना किट देकर होम आइसोलेट किया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से नहीं ले रहे सबक
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को हर किसी ने बहुत करीब से देखा और महसूस किया। अस्पतालों में मरीजों की लाइन लगी रही और तीमारदार ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे थे। ऐसा भयावह मंजर लोगों को जिंदगी में पहली बार देखने को मिला था। इसके बावजूद लोग तीसरी लहर में सबकुछ भूलकर लापरवाही बरत रहे हैं। बाजारों और साप्ताहिक बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान शारीरिक दूरी की अनदेखी के दौरान लोग मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। जबकि चिकित्सक बार-बार लोगों से कोविड गाइड लाइन का पालन करने की अपील कर रहे हैं।