फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

घर में घुसकर वादिया के साथ छेड़छाड़, जानलेवा हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
घर में घुसकर वादिया के साथ छेड़छाड़, जानलेवा हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दबंग आरोपी ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही विरोध करने पर आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर घायल भी कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर देहात कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि गत छह जनवरी को वह अपने घर पर अकेली ही मौजूद थी। इस दौरान मोहल्ला निवासी आरोपी युवक धर्मेंद्र सिंह उसके घर में घुस आया। साथ ही आरोपी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की। शोर शराबा होने पर अन्य लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से उसे भविष्य में भुगत लेने की धमकी देकर भाग निकला। सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed