{"_id":"61c9fa4fb9652604d11c0634","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd23180487","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकिये से मुंह दबाकर बहू को जान से मारने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकिये से मुंह दबाकर बहू को जान से मारने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकिये से मुंह दबाकर बहू को जान से मारने की कोशिश
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ उसके देवर ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और तकिये से उसका मुंह दबाकर हत्या की कोशिश की। पीड़िता ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें उसने बताया कि उसका विवाह कुछ समय पूर्व औरंगाबाद के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था लेकिन आरोपी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। वह दहेज में कार व नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि बीते दिनों आरोपी देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद थाना पुलिस ने आरोपी पति, ससुर, और देवर समेत छह ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।