फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

अब 31 दिसंबर तक घोषणा पत्र भर सकेंगे गन्ना किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
अब 31 दिसंबर तक घोषणा पत्र भर सकेंगे गन्ना किसान
विज्ञापन

बुलंदशहर। गन्ना विभाग का सर्वर धीमा चलने समेत जानकारी के अभाव की वजह से कई किसान अब भी ऑनलाइन घोषणा पत्र नहीं भर सके हैं। इसको देखते हुए गन्ना आयुक्त ने अब घोषणा पत्र भरने की तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर तक कर दी है। अगर घोषणा पत्र नहीं भरा तो गन्ना किसानों का एसएमएस गन्ना पर्ची नहीं मिलेगी। साथ ही अन्य सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिलेगा। प्रदेश सरकार की ओर से काम में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से अधिकतर चीजें ऑनलाइन की गई हैं। इसी तर्ज पर गन्ना विभाग ने भी अधिकतर चीजों को ऑनलाइन कर दिया है। जिससे किसानों को कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। इसी क्रम में गन्ना विभाग अब किसानों से ऑनलाइन घोषणा पत्र भी भरवा रहा है। अंतिम तिथि निकलने के बाद भी अभी कई किसानों की ओर से घोषणा पत्र नहीं भरे जा सके हैं। इसको ध्यान में रखते हुए गन्ना विभाग की ओर से ऑनलाइन घोषणा पत्र जमा करने की अंतिम तिथि में परिवर्तन करते हुए 31 दिसंबर तक कर दिया गया है। पहले यह तिथि 25 दिसंबर थी।

जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने बताया कि ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने के बाद गन्ना किसानों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से गन्ने की पर्ची, सामान्य व उपज बढ़ोतरी, अतिरिक्त सट्टा आदि की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। नहीं भरने पर दिक्कत होगी इसलिए वंचित किसान निर्धारित तिथि तक अपना ऑनलाइन घोषणा पत्र भर दें। यह उनके लिए अंतिम मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed