{"_id":"61af9a294335ac7bff3c1048","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2306469142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर भाई को पीटा
विज्ञापन

खानपुर। थाने से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर बाल मेले (नुमाइश) का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार देर शाम को एक गांव निवासी किशोरी भाई के साथ मेला देखने पहुंची। यहां किशोरी के साथ मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि जब भाई ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीटा। बाद में पीड़ित पक्ष के लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिन्होंने आरोपी को धुन डाला। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी से ही इनकार कर दिया है।
एक गांव निवासी किशोरी अपने भाई के साथ सोमवार देर शाम को बाल मेला घूमने पहुंची थी। मेले में सॉफ्टी कार्नर पर खड़ी किशोरी के साथ नगर के एक मनचले ने आपत्तिजनक बातें करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि जब भाई ने घटना का विरोध किया मनचले ने उसे पीटकर घायल कर दिया। किशोरी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का पता चलने पर गांव के दर्जनों लोग घटनास्थल पर आ गए। उन्होंने मनचले को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। मौका देख कर युवक भाग निकला।
हंगामा होता देख मेले से जाने लगे लोग
किशोरी से छेड़छाड़ के बाद हुए हंगामे के बाद मेला देखने आए लोग घबराकर अपने घर चले गए। हालांकि पुलिस ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कहा कि यदि पुलिस की कार्यशैली ऐसी ही रहेगी तो कोई भी बड़ी घटना हो सकती है। उधर पीड़ित किशोरी के परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने मेले में गश्त बढ़ाने की मांग की है। ताकि मनचले ऐसे हरकत से पहले सौ बार सोचें।
विज्ञापन
दो दिन पहले भी हुई थी छेड़छाड़ की घटना
मेले में नाटक के नाम पर चल रहे वैरायटी शो में दो दिन पूर्व भी छेड़छाड़ की घटना हुई थी। घटना का पता चलने पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामले को शांत कराया था। बिना परमिशन चल रहे वैरायटी शो में आए दिन छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही है। जबकि, स्थानीय पुलिस व प्रशासन आंखें मूंदे पड़ा है।
महिला के साथ की छेड़छाड़
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ उसके ससुर ने छेड़छाड़ की और जान से मारने की नीयत से गला दबाया। पीड़िता ने पति और ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले उसकी शादी बुलंदशहर के ही एक मोहल्ला निवासीयुवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसको दहेज के लिए तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि बीते दिनों ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। किसी तरह उसने खुद को छुड़ाकर शोर मचाया, जिससे उसकी जान बच सकी। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति और ससुर समेत पांच ससुराल वालो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।