फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

सपा के पूर्व नगराध्यक्ष से मांगी रंगदारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
सपा के पूर्व नगराध्यक्ष से मांगी रंगदारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष माजिद गाजी से हिस्ट्रीशीटर ने रंगदारी मांगी है। साथ ही धमकी दी है कि यदि निर्धारित अवधि में रुपये नहीं मिले तो हत्या कर दी जाएगी। पीड़ित ने नगर कोतवाली में आरोपी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

नगर के ऊपरकोट के मोहल्ला नरसलघाट क्षेत्र निवासी माजिद गाजी समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। नगर कोतवाली में माजिद गाजी ने तहरीर देकर बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर भी हैं। उनका आरोप है कि बीते कुछ दिनों से नरसलघाट क्षेत्र का ही हिस्ट्रीशीटर बदमाश लुकमान उनसे एक जमीन में साझीदार बनाने का दबाव बना रहा है। साथ ही आरोपी उनसे रंगदारी भी मांग रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी लुकमान पर हत्या, डकैती, अपहरण, लूट आदि के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। रंगदारी न देने पर सपा नेता और उनके साझीदार तौसीफ की हत्या की धमकी दी जा रही है। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी हिस्ट्रीशीटर लुकमान के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed