{"_id":"61af981694d2ec15956cafb5","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd230645926","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम में कार्यरत सात संविदा चालकों की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम में कार्यरत सात संविदा चालकों की सेवा समाप्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। उप्र परिवहन निगम में कार्यरत संविदा कर्मियों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। बिना सूचना लगातार अनुपस्थित चलने पर बुलंदशहर डिपो के एआरएम ने सात संविदा चालकों की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही अन्य कर्मियों को बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिले में रोडवेज कर्मियों की मनमानी की वजह से लगातार उप्र परिवहन निगम को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अधिकांश संविदा चालक-परिचालक काम पर ही नहीं पहुंच रहे हैं। वहीं, कई ऐसे भी कर्मी है जो लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। ऐसे लापरवाह कर्मियों के खिलाफ उच्चाधिकारियों के निर्देश पर समय-समय पर निगम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। लंबे अंतराल के बाद मंगलवार को एआरएम द्वारा कार्रवाई का आदेश जारी किया गया। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि प्रतिमाह कर्मियों की उपस्थिति चेक की जाती है, जो अनुपस्थित मिलता है संबंधित को ड्यूटी पर आने का निर्देश दिया जाता है। इसके बावजूद कुछ कर्मी बिना सूचना अनुपस्थित रह रहे हैं। ऐसे कर्मियों की सूची तैयार करवाई गई है। बताया कि बिना कारण अनुपस्थित रहने पर सात संविदा चालकों की सेवा समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए है। संविदा समाप्त करने वाले चालकों में श्यामलाल शर्मा, जुगेंद्र सिंह, मानपाल सिंह, लोकेंद्र कुमार, अनिल कुमार, दिलीप कुमार और अरविंद कुमार शामिल है। बताया कि कई और लापरवाही चालक-परिचालकों की सूची भी तैयार कराई जा रही है। भविष्य में समय से ड्यूटी पर उपस्थित न होने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।