फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

खरमास 16 से, मांगलिक कार्य हो जाएंगे बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
खरमास 16 से, मांगलिक कार्य हो जाएंगे बंद
विज्ञापन

बुलंदशहर। 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास शुरू हो जाएगा। इसके चलते एक माह के लिए मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। वहीं, 14 जनवरी 2022 को खरमास समाप्त होने पर मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

ज्योतिषाचार्य पंडित राज शर्मा ने बताया कि नवग्रहों के स्वामी सूर्य जब-जब देवताओं के गुरु बृहस्पति की राशि धनु और मीन में गोचर करते हैं, तब-तब खरमास होता है। इस बीच कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। हालांकि खरमास में पूजा-पाठ, पुण्य कार्य जैसे दान आदि धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खरमास में धार्मिक कार्य और पुण्य करने से परेशानियां समाप्त होती हैं और सुख-शांति की वृद्धि होती है। पंडित करूणानिधि भारद्वाज ने बताया कि वर्ष में दो बार सूर्य धनु और मीन राशि में आते हैं तब खरमास लगता है। इस दौरान सूर्य किसी भी राशि में एक महीने रहते हैं। धनु राशि में प्रवेश के समय बृहस्पति का भी तेज कमजोर हो जाता है और गुरु के स्वभाव में उग्रता आ जाती है। सूर्य जब भी बृहस्पति की राशि में जाता है तो वह प्राणिमात्र के लिए उत्तम नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed