फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

एसएसपी साहब, छेड़छाड़ के कारण अब स्कूल जाने में लगता है डर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
एसएसपी साहब, छेड़छाड़ के कारण अब स्कूल जाने में लगता है डर
विज्ञापन

चोला। एंटी रोमियो, महिला सशक्तिकरण जैसे तमाम अभियान तब बौने साबित हो जाते हैं जब कोई किशोरी छेड़छाड़ से परेशान होकर स्कूल छोड़ने को मजबूर हो जाए। चोला क्षेत्र के एक गांव निवासी 11वीं की छात्रा ने थान में मनचले के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। छात्रा ने बताया कि उसका सपना है कि वह पढ़ लिखकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करना है। आए दिन उसके साथ होने वाली छेड़छाड़ के चलते उसे स्कूल जाने से भी डर लगने लगा है।
किशोरी ने बताया कि पिछले कई महीने से पड़ोसी युवक उसे परेशान कर रहा है। स्कूल आते जाते समय वह रास्ते में सुनसान स्थान पर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। विरोध करने और शोर मचाने पर लोगों को आता देख वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो जाता है। आरोप है कि युवक की हरकतों के बारे में परिजनों को बताने पर उन्होंने कई बार युवक के परिजनों से इस संबंध में शिकायत भी की। इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। स्कूल आते जाते रास्ते में उसका पीछा करना जारी रखा। छात्रा ने बताया कि वह मनचले की हरकतों से तंग आ चुकी है और डरी सहमी हुई है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आए दिन होने वाली छेड़छाड़ से वह मानसिक तनाव में आ गई है। युवक की हरकतों के चलते उसका स्कूल जाना दूभर हो गया है। इस कारण वह अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़ने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन

अब सिर्फ कागजों में एंटी रोमियो स्वायड
महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन की ओर से मनचलों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के लिए एंटी रोमियो स्वायड बनाया गया था। वर्तमान में जनपदभर में एंटी रोमिया स्वायड सर्फ कागजों में कार्रवाई कर रहा है। इस ओर अफसराें का भी कोई ध्यान नहीं है। इसके चलते मनचलों के हौसले बुलंदी पर हैं और वह बेखौफ होकर स्कूल के आसपास, बाजारों रास्ते पर सुनसान स्थानों पर छात्राओं व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed