फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

किसानों को मना कर रहा पर खुद फसल अवशेष जला रहा विभाग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
नगर के केवीके फार्म हाउस में धान की फसल का जलाया गया अवशेष, फोटो सेटेलाइट से ली गई है। - फोटो : BULANDSHAHR
किसानों को मना कर रहा पर खुद फसल अवशेष जला रहा विभाग
विज्ञापन

बुलंदशहर। पिछले चार दिन से जनपद का एक्यूआई 400 के पार चल रहा है। सरकारी अमला बीते दो दिनों से पानी के छिड़काव और एंटी स्मॉग गन से प्रदूषण पर काबू करने की कोशिश में जुटा हुआ है। वहीं, किसानों को फसल अवशेष न जलाने का संदेश देने वाला कृषि विभाग खुद फसल अवशेष जला रहा है। दिल्ली से सेटेलाइट से मिली रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि नगर के कृषि विज्ञान केंद्र के फार्म हाउस में शुक्रवार शाम पराली जलाई गई है। अब मामले में अफसर जांच की बात कह रहे हैं। वहीं, शनिवार को जिले का एक्यूआई 438 मापा गया। जनपद देश के सबसे प्रदूषित 140 शहरों में पांचवें नंबर पर रहा।
लगातार बिगड़ रहे पर्यावरण को बचाने के लिए शासन से लेकर जिला प्रशासन तक की सरकारी मशीनरी जुटी हुई है। कृषि विभाग के साथ नगर के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की ओर से रोजाना जिले भर में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर किसानों को फसल अवशेष न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान और भूमि को उर्वरा शक्ति कमजोर होने के साथ उसका खेत में खाद बनाने के लिए भी बताया जा रहा है। इस सबके बावजूद चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि कृषि विज्ञान केंद्र के फार्म हाउस में धान की फसल के अवशेष जला दिए गए। वहीं, दूसरी ओर जिले के अहार क्षेत्र के गांव चरौरा में भी एक खेत के फसल अवशेष जलाने की भी दिल्ली से रिपोर्ट मिली। जब विभागीय अफसर वहां जांच के लिए पहुंचे तो खेत के किनारे घास-फूंस में आग लगने का मामला सामने आया।
विज्ञापन

अब तक पांच मामले सामने आए
जिले में अब तक फसल अवशेष को आग लगाने के पांच मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से तीन मामलों में संबंधित किसानों पर जुर्माना लगाकर उन्हें राशि जमा करने के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जबकि मामले में घास-फूंस में आग लगाने की पुष्टि हुई है। जबकि अब केवीके के फार्म में फसल अवशेष को जलाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे प्रदूषित शहरों का एक्यूआई
शहर का नाम एक्यूआई
नोएडा 464
धारुहेड़ा 453
भिवाड़ी 446
गाजियाबाद 441
बुलंदशहर 438
दिल्ली 437
ग्रेटर नोएडा 408
हापुड़ 383
मेरठ 327
कोट =
जांच के बाद होगी आगामी कार्रवाई
फसलों के अवशेष जलाने पर दिल्ली में सेटेलाइट से निगरानी की जा रही है। शुक्रवार की शाम केवीके के फार्म हाउस में फसल अवशेष जलाने की रिपोर्ट दिल्ली से मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

- धनन्जय सिंह, उप कृषि निदेशक
अब जुर्माना के साथ होगी कार्रवाई
वायु प्रदूषण पर ठोस कदम उठाए जाएंगे। अब चेतावनी नहीं जुर्माना लगाने के साथ कार्रवाई की जाएगी।
- सपना श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी
वायु प्रदूषण से बचाव के लिए पालिका ने उतारे पानी के टैंकर
बुलंदशहर। बढ़ते वायु प्रदूषण से नगरवासियों को निजात दिलाने के लिए पालिका द्वारा दो पानी के टैंकर सड़कों पर उतार दिए हैं। पालिका ईओ मनोज रस्तोगी ने बताया कि वायु प्रदूषण बढ़ने के लिए धूल और धुएं पर लगाम लगाई जाएगी। सभी सफाई नायकों को कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्याना अड्डा, डीएम रोड, चांदपुर रोड और यमुनापुरम में पानी के टैंकर से समय-समय पर छिड़काव कराया जा रहा है। पेड़ों पर छिड़काव के लिए फायर बिग्रेड से एक गाड़ी ली गई है। इसके अलावा नगर क्षेत्र में जहां पर धूल उड़ती मिलेगी वहां पर पानी का टैंकर भेजकर छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed