{"_id":"6180431f86a1507bd53fa4e7","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd228741631","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में समस्याओं पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में समस्याओं पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी में समस्याओं पर किया प्रदर्शन
डिबाई। कृषि अनाज मंडी में प्लेटफार्म पर कब्जा होने और कंप्यूटर से तौल न होने जैसी समस्याओं को लेकर सोमवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के बैनर तले प्रदर्शन किया। मंडी में पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार और मंडी सचिव को जमीन पर बैठा लिया। अधिकारियों का आश्वासन मिलने पर वे शांत हुए।
भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि डिबाई स्थित कृषि अनाज मंडी के फ्लेट फार्म पर कब्जा है और किसानों को परेशानी हो रही है। मंडी में हाथ से अनाज की तौल की जा रही है। किसी भी दुकान पर बोरी में तौल नहीं हो रही है। वहीं, दूसरी ओर भाकियू कार्यकर्ताओं ने मांग की कि बेमौसम हुई बारिश से जो फसल खराब हुई हैं, उनका मुआवजा दिया जाए। किसानों के हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम अरविंद कुमार सिंह, तहसीलदार नवीन कुमार, मंडी सचिव अनिल कुमार मौके पर पहुंचे तो किसानों ने उन्हें धरनास्थल पर ही जमीन पर बैठा लिया। बाद में इन अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को जल्द दूर करवाने का भरोसा दिया, इसके बाद ही किसान शांत हुए। भाकियू ने चेतावनी दी है कि यदि मंडी की व्यवस्थाओं को जल्द नहीं सुधारा गया तो फिर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में संजय शर्मा, विष्णु त्यागी, जगत सिंह सिसोदिया, मेहरवान प्रधान, गुड्डू, वीरेंद्र संजय कुमार आदि मौजूद रहे।