{"_id":"618040f81e703d5c8711ee9e","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2287405119","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात माह : पहले दिन कटे 92 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात माह : पहले दिन कटे 92 चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात माह शुरू : पहले दिन कटे 92 चालान
बुलंदशहर। कालाआम चौराहे पर यातायात माह का शुभारंभ एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। एसएसपी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। जिले में पहले दिन 92 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
एसएसपी ने कहा कि वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। दुपाहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठें। दुपहिया वाहन पर हेल्मेट का प्रयोग अवश्य करें। नंबर प्लेट के बिना वाहन न चलाएं। शहर के नो-एंट्री क्षेत्र में भारी वाहन न ले जाएं और न लोडिंग करें। एसएसपी ने बताया कि सोमवार सुबह कालाआम चौराहे से यातायात माह की शुरुआत की गई। हेलमेट न लगाने पर पहला चालान गांव चचोई निवासी बिट्टू का काटा गया। पूरे जिले में 92 वाहना चालकों के चालान काटे गए। इस दौरान सीएमओ विनय कुमार सिंह, एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया, एएसपी यातायात शशांक सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा, एआरटीओ मोहम्मद कय्यूम, एआरएम रोडवेज धीरज चौधरी आदि मौजूद रहे।
पुलिसकर्मियों ने ही तोड़े नियम
कालाआम चौराहे पर सोमवार को यातायात माह का एसएसपी ने शुभारंभ किया। वहीं, दूसरी ओर खुद पुलिसकर्मी ही यातायात नियमों की चौराहे पर धज्जियां उड़ाते नजर आए। कालाआम चौराहे पर पुलिसकर्मी बाइक पर बिना हेलमेट लगाए और बिना मास्क लगाए वाहन चलाते नजर आए।
विज्ञापन
प्रत्येक दिन चलाया जाएगा अभियान
एएसपी यातायात शशांक सिंह ने बताया कि यातायात माह के दौरान प्रत्येक दिन चौक-चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोई शराब का सेवन कर वाहन चलाते हुए मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।