फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

तार टूटकर गिरने से छात्र झुलसा, थाने में हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
अस्पताल में भर्ती छात्र प्रशांत। - फोटो : SIKANDRABAD
तार टूटकर गिरने से छात्र झुलसा, थाने में हंगामा
विज्ञापन

सिकंदराबाद। गांव आढ़ा में प्राथमिक विद्यालय के बाहर खुले में रखे ट्रांसफार्मर का तार टूट कर कक्षा दो के छात्र प्रशांत के ऊपर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, परिजनाें व ग्रामीणाें ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर कोतवाली में हंगामा किया।
गांव आढ़ा निवासी विनोद प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र प्रशांत (8) गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र है। विद्यालय के गेट के बाहर खुले में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। ट्रांसफार्मर से जुड़ा हाईटेंशन लाइन का तार लटका हुआ है। सुबह प्रशांत स्कूल जा रहा था। जैसे ही वह स्कूल के गेट पर पहुंचा हवा चलने के कारण हाईटेंशन तार टूटकर प्रशांत के ऊपर गिर गया। करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन परिजनों व ग्रामीणों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और एक्सईन, एसडीओ, जेई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने विद्युत विभाग के अफसरों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। मामले में तहरीर केे आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। चीफ इंजीनियर विद्युत विभाग अवधेश कुमार ने बताया कि हादसे की वजह क्या है और लापरवाही कहां बरती गई है, इसकी जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी नहीं हटाया गया ट्रंासफार्मर
ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय के बाहर खुले में रखे ट्रांसफार्मर को हटाने और जर्जर हाईटेंशन लाइन को ठीक करने के लिए कई बार विद्युत विभाग निगमके अफसरों से शिकायत की गई। मामले की एक्सईन, एसडीओ, जेई के अलावा ऊर्जा मंत्री से भी लिखित में शिकायत की गई, इसके बावजूद समस्या का हल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर खुले में रखे हैं ट्रांसफार्मर
नगर क्षेत्र में शेखवाड़ा, गोकुलगंज, झारखंडी, खत्रीवाड़ा, गोरखी आदि मोहल्लों में खुले में ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम बिलसूरी समेत कई गांवों में खुले में ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ये ट्रांसफार्मर हादसों को न्योता दे रहे हैं।
तहसीलदार ने अस्पताल पहुंच ली घटना की जानकारी
तहसीलदार संजय कुमार ने अस्पताल पहुंचकर छात्र का हाल जाना और घटना की जानकारी ली। वहीं, परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

ट्रांसफार्मर नहीं हटने तक स्कूल को बंद रखने की दी चेतावनी
ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के बाहर खुले में रखा ट्रांसफार्मर छात्रों के लिए खतरा बना हुआ है। शिकायतों के बाद भी उसे नहीं हटाया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक विद्यालय के बाहर से ट्रांसफार्मर को नहीं हटाया जाएगा वह विद्यालय को नहीं खुलने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed