फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

जाली नोट जमा कराने पर पीएनबी के प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
जाली नोट जमा कराने पर पीएनबी के प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। 100-100 रुपये के दस जाली नोट जमा कराने के आरोप में आरबीआई ने कोतवाली देहात में बैंक प्रबंधक पीएनबी यमुनापुरम शाखा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली देहात में आरबीआई के दावा अनुभाग निर्गम विभाग के प्रबंधक अरुण कुमार त्रिपाठी ने तहरीर देकर बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की यमुनापुरम शाखा से आए खजाने में अगस्त 2021 में कुछ जाली नोट पकड़े गए। इन जाली नोटों के बारे में एनसीआरबी की साइट पर अपलोड कर दिया गया भारतीय मुद्रा के जाली नोटों का मुद्रण एवं परिचालन अपराध है। ऐसे में नियमानुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जाना जरूरी है। बताया गया कि जाली नोटों को पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक द्वारा जमाया कराया गया था। देहात पुलिस ने तहरीर के आधार पर पंजाब नेशनल बैंक यमुनापुरम के प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कोट =
मामले में तहरीर के आधार पर देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed