{"_id":"61705678bf30826a28411b8c","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2280556198","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलिया के फोर्ट पहुंचने और शूटिंग प्वांइट के वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलिया के फोर्ट पहुंचने और शूटिंग प्वांइट के वीडियो वायरल
विज्ञापन
ऊंचागांव फोर्ट के बाहर मौजूद स्थानीय लोग।
- फोटो : BULANDSHAHR
आलिया के फोर्ट पहुंचने और शूटिंग प्वांइट के वीडियो वायरल
ऊंचागांव। फोर्ट में धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म राकी और रानी की शूटिंग के पहले दिन ही सोशल मीडिया पर फोर्ट में कार से उतरती अभिनेत्री आलिया भट्ट व शूटिंग स्थल की तीन वीडियो वायरल हो गई। वीडियो वहां मौजूद एक कर्मचारी के द्वारा वायरल की गई। जानकारी होने पर प्रोडक्शन टीम ने सख्ती से पूछताछ की तो मामला उजागर हो गया। इसके बाद टीम ने वीडियो डिलीट करा दी। साथ ही भविष्य में किसी भी कर्मचारी को फिल्म से संबंधित कोई भी जानकारी लीक करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
ऊंचागांव में मंगलवार से धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बॉलीवुड फिल्म रॉकी और रानी की शूटिंग शुरू हो गई। लेकिन, मंगलवार देर शाम को ही सोशल मीडिया पर एक के बाद एक शूटिंग प्वाइंट्स और आलिया भट्ट के कार से उतरते हुए के वीडियो वायरल हो गई। पहली वीडियो करीब 21 सेकंड की है। जिसमें प्रोडक्शन टीम के सदस्य कैमरे के साथ शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। जबकि, दूसरी वीडियो 42 सेकंड की है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट एक कार से आते हुए व कार से उतर कर फोर्ट के अंदर जाते हुए नजर आ रही हैं। तीनों वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही प्रोडक्शन टीम में हड़कंप मच गया। टीम ने तत्काल फोर्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को एकत्र किया और उनसे सख्ती से पूछताछ की तो एक कर्मचारी के द्वारा वीडियो वायरल करने की जानकारी हुई। टीम ने तत्काल सके फोन से वह वीडियो डिलीट कराईं और उसके फोन को रिसेट भी कर दिया गया। साथ ही टीम ने फिल्म से संबधित कोई भी तथ्य बाहर जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी सभी कर्मचारियों को दी है। फोर्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों को अलर्ट करने के साथ ही निजी सुरक्षा कर्मियों को सर्तकता बरतने के निर्देश प्रोडक्शन टीम द्वारा दिया गया है। किले के मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
फिल्माया गया शादी का सीन
ऊंचागांव फोर्ट में बुधवार को प्रोडक्शन यूनिट पूरे दिन फिल्म की शूटिंग के लिए सेट तैयार करने में जुटी रही। फिल्म की शूटिंग रात्रि में की गई। बताया जा रहा है कि रात्रि में हुई शूटिंग में आलिया भट्ट और रनवीर सिंह की शादी का दृश्य शूट किया गया है।
विज्ञापन
कोट
मामले में प्रोडक्शन हाउस की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। वीडियो वायरल होने की जानकारी नहीं है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी