{"_id":"61704e01454e3837bf78e556","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd228053477","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडियम फ्लड की श्रेणी में पहुंचा गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीडियम फ्लड की श्रेणी में पहुंचा गंगा का जलस्तर
विज्ञापन

नरौरा/अनूपशहर। हरिद्वार और बिजनौर बैराज से नदी में छोड़ी जा रही अतिरिक्त जलराशि के कारण नरौरा बैराज पर गंगा नदी का जलस्तर उफान पर है। बैराज पर गंगा का जलस्तर लो श्रेणी को पार कर मीडियम फ्लड की श्रेणी में पहुंच गया है। तहसील प्रशासन व पुलिस मुनादी कराकर गंगा घाटों व गंगा किनारे के ग्रामों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।
सिंचाई विभाग हेड वर्क्स के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह नरौरा बैराज से गंगा नदी में जलस्तर एक लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। दोपहर में दो बजे पर बैराज पर कुल पानी की आवक 191414 क्यूसेक प्रति सेकेंड थी। जबकि बैराज नदी की डाउन स्ट्रीम में 189888 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। सांय को दो घंटे से बैराज पर जलस्तर स्थिर बना हुआ है। मंगलवार की दोपहर में भीमगोड़ा बैराज हरिद्वार से 369882 क्यूसेक पानी पास किया गया है। जबकि बिजनौर से 365000 क्यूसेक पानी की गंगा नदी में निकासी की गई थी। जिससे नदी के जलस्तर में अभी और बढोत्तरी होगी। एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि बैराज पर सतर्कता बरती जा रही है। बैराज से पास होने वाली जलराशि की जानकारी नदी से सटे जिला प्रशासनों को निरंतर प्रेषित की जा रही है। एसडीएम मोनिका सिंह व प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद असलम ने राजघाट व नरौरा के गंगाघाटों पर मुनादी कराते हुए लोगों से नदी से दूर रहने की अपील की।
अनुशहर मे आरती स्थल तक पहुंचा पानी
बुधार सुबह से गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। गंगा का पानी आरती स्थल तक आ गया है। जिससे घाटों पर जाने के रास्ते तथा शनि व गंगा मंदिर के नीचे जल बह रहा है। एसडीएम पदम सिंह ने बताया कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए खादर के गांवों अहार, मुबारिकपुर, हसनपुर, सिरौरा, तोरई, बच्चीखेड़ा, शेरपुर, रूढ़ आदि के ग्रामीणों को गंगा की ओर खुद न जाने तथा पशुओं को नहीं ले जाने का अलर्ट जारी कर दिया है। सभी लेखपालों को अपने अपने क्षेत्रों में सघन निगरानी रखने के कड़े निर्देश दिए हैं। अनूपशहर तहसील मुख्यालय पर आपात कंट्रोल रूम भी बनाया कर कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर-7535829932 जारी किया गया है।