{"_id":"616effefbb429427022381bf","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd227995995","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतारी में सभासद पति और अनूपशहर में किसान की बुखार से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतारी में सभासद पति और अनूपशहर में किसान की बुखार से मौत
विज्ञापन
बुखार से सभासद के पति समेत दो की मौत
छतारी/अनूपशहर। छतारी में नगर पंचायत की वार्ड दो की सभासद मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी उर्मिला के पति अशोक पिप्पल (55) और अनूपशहर के गांव डडौरा में 35 वर्षीय किसान प्रशांत की बुखार से मौत हो गई।
छतारी नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो की सभासद उर्मिला के पति अशोक पिप्पल पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उनको उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया, जहां सोमवार रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं सभासद उर्मिला भी पिछले एक सप्ताह से बुखार से जूझ रही हैं और उनका भी अलीगढ़ मेडिकल में उपचार चल रहा है। इसके अलावा वार्ड नंबर दो स्थित अंबेडकर नगर में करीब 20 से ज्यादा लोग बुखार से जूझ रहे हैं। मोहल्ले में बीमारी से मौत होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई विशेष कार्रवाई नहीं की गई है। विभाग की ओर से न ही जांच की गई और न ही दवाओं का छिड़काव हुआ है। सीएचसी पहासू प्रभारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि छतारी कस्बे में चार स्थानों पर शिविर लगाया जा चुका है। जल्द ही अंबेडकर कॉलोनी में शिविर लगाकर मरीजों की जांच की जाएगी।
उधर, अनूपशहर के गांव डरौरा में मंगलवार सुबह उपचार के दौरान युवक प्रशांत शर्मा (35) की मौत हो गई है, जबकि दर्जन भर से अधिक ग्रामीण बुलंदशहर व जहांगीराबाद के अस्पतालों में उपचार के लिये भर्ती हैं। गांव में भी कई दर्जन ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं, जो प्राइवेट चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं। ग्राम प्रधान असलम ने बताया कि गांव में दस दिन पहले स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक कैंप लगाकर करीब 160 मरीजों को दवा का वितरण किया गया था। गांव में कई बार बार दवा का छिड़काव कराया जा चुका है। पीएचसी प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को फिर से स्वास्थ्य टीम को भेजकर कैम्प लगाकर मरीजों का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में डेंगू के 22 और मरीज मिले
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में मंगलवार को एनएस-1 किट से जांच में 14 डेंगू के मरीज मिले। वहीं, शिकारपुर क्षेत्र के गांव कैलावन में स्वास्थ्य शिविर के दौरान 22 लोगों की जांच में आठ लोग एनएस-1 किट से पॉजिटिव आए। जिले में अब 186 लोग एनएस-1 किट से पॉजिटिव आ चुके है। मंगलवार को कैलावन निवासी एक युवक ने बुखार होने पर सीएचसी पर डेंगू की एनएस-1 किट से जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर युवक के गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान बुखार से पीड़ित 22 लोगों का एनएस-1 किट से जांच को सैंपल लिया गया। इसमें सात लोग पॉजिटिव निकले। वहीं, जिला अस्पताल में सोमवार को 64 लोगों की एनएस-1 किट, आईजीएम व आईजीएम किट से जांच को सैंपल लिया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद ने बताया कि एक साल की मासूम बच्ची समेत 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।