{"_id":"616efddc92619d47280d6515","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd227995483","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ प्रकरण : फुरकान उर्फ टोपा को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ प्रकरण : फुरकान उर्फ टोपा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ प्रकरण : फुरकान उर्फ टोपा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में गत 16 अक्तूबर को हुई बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ के बाद फरार हुए बदमाश मोनू और फुरकान की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। पुलिस ने फुरकान को उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है।
गत 16 अक्टूबर को सिकंदराबाद में लूट के मामले में आरोपी मोनू और मोइनुद्दीन को गिरफ्तार करने गई एसओजी टीम की बदमाशों से मोहल्ला गोरखी में मुठभेड़ हुई थी। जिसमें एसओजी का एक सिपाही हरेंद्र कुमार मामूली रूप से घायल हो गया था। जबकि, बताया जा रहा था कि पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार रुपये का मुख्य आरोपी मोनू उर्फ मोइनुद्दीन भी घायल हो गया था। लेकिन, वह पुलिस को चकमा देकर अपने एक अन्य साथी फुरकान उर्फ टोपा निवासी गुलावठी के साथ भागने में कामयाब रहा था। मौके से पुलिस ने बदमाश चांद खां निवासी गुलावठी को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, मोनू और फुरकान की तलाश में पुलिस की टीमें खाक छान रही थीं। पुलिस टीम ने आरोपी फुरकान उर्फ टोपा को हरिद्वार जनपद से गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि फरार एक आरोपी फुरकान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।