{"_id":"616b1778cc0933347420231e","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd227828861","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार ने घर में घुसकर की किशोरी से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार ने घर में घुसकर की किशोरी से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकीदार ने घर में घुसकर की किशोरी से छेड़छाड़
बुलंदशहर। डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी गांव निवासी एक चौकीदार ने घर में घुसकर 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता, उसकी बहन और दिव्यांग भाई पर हमला कर दिया और हत्या की धमकी दी। मामले में पीड़िता की बहन ने आरोपी के खिलाफ एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसके पिता का निधन हो चुका है। पीड़िता की मां मेहनत मजदूरी कर तीनों बहन और दिव्यांग भाई का भरण पोषण करती है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी गांव निवासी चौकीदार उस पर बुरी नजर रखता है। 15 अक्तूबर की देर शाम आरोपी पीड़िता के घर में घुस आया और उसकी 14 वर्षीय बहन के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने व शोर मचाने पर पीड़िता व उसका दिव्यांग भाई भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही खुद की जान पहचान पुलिस में होने की बात कहते हुए पीड़िता से जमीन बेचकर रुपये देने की मांग की। ऐसा न करने पर आरोपी ने उसे हत्या की धमकी दी है। एसएसपी ने मामले में थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।