फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
विज्ञापन

ऊंचागांव। नरसेना थाना क्षेत्र के दौलतपुर कलां निवासी बाइक सवार युवक बॉबी चौहान की बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बॉबी मां काली की शोभायात्रा में शामिल होकर काम पर नोएडा लौट रहा था। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नरसेना थाना क्षेत्र के कस्बा दौलतपुर कलां निवासी बॉबी चौहान (31) नोएडा स्थित एक सीएनजी पंप पर मैनेजर था। बृहस्पतिवार को वह गांव में मां काली की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए गावं आया था। शोभायात्रा में शामिल होने बाद बृहस्पतिवार देर शाम को बाइक पर सवार होकर ड्यूटी करने के लिए नोएडा जा रहा था। बताया गया कि औरंगाबाद-बुलंदशहर मार्ग पर उसकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। शुक्रवार देर शाम तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

स्कूटी सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
शिकारपुर। शुक्रवार शाम वाहन ने स्कूटी सवार युवक अजीत कुमार निवासी गांव सरदार नगर को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सरदार नगर निवासी 27 वर्षीय निशांत शुक्रवार को स्कूटी से गांव बासौटी थाना शिकारपुर गया था। यहां से शाम को वह शिकारपुर की ओर किसी काम से जा रहा था। लेकिन, रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
दोनों ही मामलों में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed