फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

भाइयों से संबंध न बनाने पर सऊदी से पति दे रहा तलाक की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
भाइयों से संबंध न बनाने पर सऊदी से पति दे रहा तलाक की धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक महिला का आरोप है कि सऊदी में काम करने वाला पति अपने भाइयों से संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव डाल रहा है। धमकी दे रहा है कि यदि ऐसा नहीं किया तो वह उसे तलाक देकर दूसरा निकाह कर लेगा। पीड़िता ने जेठ पर भी दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला ने तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2010 में उसका निकाह गुलावठी क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। निकाह के बाद उसने पांच पुत्रियों को जन्म दिया, जिनमें से एक पुत्री की मौत हो चुकी है। बेटियां होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। बीते करीब दो साल से उसका पति सऊदी अरब में काम करता है। आरोप है कि पति उसे और उसकी पुत्रियों को कोई खर्चा नहीं देता है। जेठ और देवर उस पर गलत निगाह रखते हैं। जब उसने पति से फोन पर शिकायत की गई तो पति ने भाइयों से संबंध बनाने को कहा। विरोध करने पर उसे तीन तलाक देने और दूसरा निकाह करने की धमकी दी। महिला ने बताया कि 12 सितंबर को जेठ ने कमरे में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे और पुत्रियों को कार से उसके मायके छोड़ आया। में बैठाकर उसके मायके के बाहर छोड़कर फरार हो गए। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामले में देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed