फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

नरसेना में घर-घर लोग बीमार, जांच में 40 मरीज मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
नरसेना में घर-घर लोग बीमार, जांच में 40 मरीज मिले
विज्ञापन

ऊंचागांव/बुलंदशहर। नरसेना में महिला की बुखार से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा और शुक्रवार को गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच की गई। इस दौरान 155 में 40 लोग बुखार से पीड़ित मिले। वहीं, गांव में घर-घर लोग बीमार पड़े हैं। लोग निजी चिकित्सक के साथ ही आस पास के झोलाछाप से उपचार करा रहे हैं।
मौसम में बदलाव के चलते जनपद भर में बुखार का प्रकोप है। अब तक करीब 12 लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। काफी संख्या में एनएस-1 किट से जांच में सैकड़ों लोग डेंगू पॉजिटिव आ चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अपने कागजों को मैनेज करने में जुटा हुआ है। कागजों में अभी तक जनपद में डेंगू के सिर्फ नौ केस दर्ज हैं। वहीं, गांवों में इन दिनों बुखार के मरीज काफी तादात में हैं। अकेले जिला अस्पताल की ओपीडी के आंकड़ों में रोजाना 1200 से लेकर 1500 तक मरीज रजिस्ट्रेशन कराकर अपना उपचार करा रहे हैं। इनमें 300 से 400 के करीब मरीज वायरल बुखार से ग्रसित मिल रहे हैं।
विज्ञापन

घर पर ही ड्रिप लगवाकर करा रहे उपचार
नरसेना गांव में काफी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं और निजी अस्पताल के साथ-साथ झोलाछाप से उपचार करवा रहे हैं। बुखार से पीड़ितों में शिवम पुत्र लाल सिंह, करन, अजय, कुलदीप, शिवा, अन्जू, कमलेश, ज्योति, शीतल, बब्लू, बीना, सचिन, विनोद कुमार, श्यामवीर व रामू समेत 80 से अधिक लोग बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि बुखार से महिला की मौत की जानकारी मिलने पर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच की गई। इस दौरान 155 मरीजों ने जांच कराई, जिसमें 40 लोग बुखार से पीड़ित मिलने पर डेंगू और मलेरिया की जांच कराई गई। किसी भी व्यक्ति में डेंगू और मलेरिया के लक्षण की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed