{"_id":"61589ef98ebc3e0dd378ab10","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd22701529","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई कालेज में फंदे से लटका मिला होमगार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई कालेज में फंदे से लटका मिला होमगार्ड
विज्ञापन

बीबीनगर। सैदपुर में आईटीआई कॉलेज में तैनात होमगार्ड अशोक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में खुदकुशी का मामला सामने आ रहा है।
ग्राम लुधपुरा निवासी हरिश्चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई अशोक सैदपुर स्थित आईटीआई कॉलेज में होमगार्ड था। कॉलेज परिसर में ही कमरे में वह अपनी पत्नी के साथ रहता था। शुक्रवार देर शाम अशोक गांव से अपनी मां से मिलकर सैदपुर लौटा था। रात में खाना खाकर वह अपने कमरे में जाकर सो गया। शनिवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर अशोक की पत्नी रानी ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने कमरे में लगी खिड़की से देखा तो अशोक का शव पंखे पर लगे फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी स्याना अलका सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील चंद्र शर्मा मय फोरेंसिक टीम के घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया।
कोट्स
होमगार्ड शराब पीने का आदी था व उसकी दो पत्नियां व तीन बच्चे थे। मौके से साक्ष्य आदि एकत्र किए गए हैं। प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता लग सकेगा। - अलका सिंह,