फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

कार सवारों ने किया मां और उसके दो बेटों का अपहरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
कार सवारों ने किया मां और उसके दो बेटों का अपहरण
विज्ञापन

औरंगाबाद। गांव राजगढ़ी से कार सवार बदमाशों द्वारा एक महिला व उसके दो बेटों का अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पांच दिन बाद एसएसपी के आदेश पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना क्षेत्र के गांव राजगढ़ी निवासी सतपाल पुत्र कृपाल सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि गत आठ सितंबर को कार सवार बदमाश उसकी पत्नी मौसम और दो पुत्र कशिश और यश को गांव से अगवा कर ले गए। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया तो आरोपी बीबीनगर क्षेत्र के गांव सैदपुर के पास कार से उतरकर तीनों को अपने साथ खेतों की ओर लेकर भाग गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने उनकी तलाश की, लेकिन बदमाशों सहित अगवा हुई महिला और उसके पुत्रों का कोई अता पता नही चल सका। हालांकि, ग्रामीणों ने कुछ देर बाद कार सहित चालक अजमुल पुत्र हाकिम निवासी छतरपुर थाना चंदन होला नई दिल्ली को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित पति का आरोप है कि हल्के के दरोगा ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में पीड़ित परिजन सदर विधायक उषा सिरोही से मिले। उषा सिरोही ने एसएसपी से बात की। एसएसपी की फटकार के बाद थाना पुलिस ने दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, दूसरा आरोपी अनुज पुत्र सुरेंद्र निवासी खेखड़ा थाना बागपत फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed