{"_id":"613cf5c78ebc3eb26a463f2d","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd225732373","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये कीमत का माल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये कीमत का माल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये कीमत का माल चोरी
डिबाई। नगर के धर्मपुर रोड पर टेंपों स्टैंड के पास स्थित दुकान का शटर तोड़कर चोर हजारों का माल चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी।
नगर निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र संतोष वार्ष्णेय ने तहरीर देकर बताया कि उनकी धर्मपुर मार्ग पर टैंपू स्टेंड के सामने साड़ी की दुकान है। रोज की तरह शनिवार शाम को भी वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो अंदर सामान तितर-बितर पड़ा हुआ था। चोरों ने दुकान की शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर दुकान से करीब 50 हजार की साड़ियां, अन्य रेडीमेड गारमेंट्स, गल्ले से ढाई हजार नगदी ले गए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।