फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुरू की भूख हड़ताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुरू की भूख हड़ताल
विज्ञापन

बुलंदशहर। अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल में भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ताओं से अभद्रता के मामले में शनिवार को भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भूख हड़ताल की। इस दौरान अन्य कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट गेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो राष्ट्रीय किसान मोर्चा के सभी 100 संगठन हड़ताल शुरू कर देंगे।

शनिवार को भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल कलक्ट्रेट गेट पर जारी रही। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने भूख हड़ताल की तो अन्य कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि जिला प्रशासन यदि कार्रवाई को इसी प्रकार लटकाता रहा तो राष्ट्रीय किसान मोर्चा के सभी 100 संगठन के पदाधिकारी धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन बलराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने भी अपनी टीम के साथ भाकियू महाशक्ति को समर्थन दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री जितेंद्र भाटी ने कहा लगातार मांगों को लेकर प्रशासन की बेरुखी के कारण किसान परेशान हो रहे हैं।जिसके चलते किसान उग्र प्रदर्शन के लिए रणनीति बनाने के लिए विवश हैं। मौके परविजय प्रताप सिंह, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सिवाल, प्रदेश अध्यक्षशौकत अली, वीर सिंह भाटी, हरेंद्र कुमार, रितेश जादौन, सुशील कुमार राघव, मंजूशुक्ला, करुणा चौहान, श्यामपाल सिंह, पुष्पेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed